Posts

Showing posts from April, 2017

जानिये, बच्‍चों के लिये केला खाना क्युं है ज़रूरी

Image
अपने बच्‍चों की डाइट में केला शामिल करना ना भूलें क्‍योंकि केले से आपके बच्‍चे को काफी जरुरी पोषक तत्‍व मिल सकते हैं। केले में काफी शक्‍ती होती है। इसमें मैग्‍नीशियम, विटामिन बी6, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ए, बायोटिन और अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं। अपने बच्‍चे को केला सुबह के नाश्‍ते में या फिर दिन में कभी भी दे सकती हैं। केला खा कर उसे दिन भर और कुछ भी खाने की इच्‍छा नहीं करेगी क्‍योंकि उसे खाने से लंबे समय तक पेट भर जाता है। आइये जानते हैं बच्‍चों के लिये केला खाना कितना जरुरी है। तुरंत एनर्जी पहुंचाए- अगर आपका बच्‍चा स्‍पोर्ट्स खेलता है तो उसे रोजाना केला खाने को दें। इससे उसके शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। 12 दिनों तक एक महिला ने सिर्फ खाए केले, देखिये क्‍या हुआ इसके साथ अपना वजन घटाने के लिये ठीक ऐसा ही काम न्यूट्रिशनिस्ट युलिया तरबत ने भी किया। इन्‍होने अपनी बॉडी को डिटॉक्‍स करने तथा वजन घटाने के लिये 12 दिनों तक लगातार सिर्फ केले ही खाए। इन्‍होने केले के स्वास्थ्य लाभ का परीक्षण करने के लिये मोनो-फ्रूट डाइट शुरु की, जिसमें उन्‍हें रोजाना केले खा...

मोटे से मोटे लोग भी हो सकते हैं कुछ दिनों में पतले इस चमत्कारी जूस के इस्तेमाल से, जानें!

Image
आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। हर कोई पतला और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन मोटापा उनकी खूबसूरती पर धब्बे की तरह होता है। अच्छे से अच्छे लोग भी मोटापे की वजह से बदसूरत दिखने लगते हैं। मोटापे की समस्या गलत खान पान की वजह से होती है। आज के समय में लोग समय की कमी की वजह से बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। बाहर के खाने की वजह से बढ़ता है मोटापा: बाहर के खाने में तेल मसालों की अधिकता की वजह से व्यक्ति जल्दी से मोटापे का शिकार हो जाता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो चिंता मत कीजिये। आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके हर रोज एक गिलास सेवन से आप कुछ ही दिनों में पतले हो जायेंगे। आपको इस चमत्कारी जूस का इस्तेमाल सोने से पहले करना है। दरअसल हम बात कर रहे हैं खीरे के जूस की। यह आपके पेट को साफ करता है और साथ ही आपके शरीर में चर्बी की मात्रा को भी नहीं बढ़ाता है। इसमें कैलोरी की बहुत कम मात्रा पायी जाती है, जो आपको पतला होने में मदद करती है। जूस बनाने की सामग्री: *- 2 खीरे, *- 2 छोटे चम्मच निम्...

अगर आप भी लम्बे होना चाहते हैं तो चिंता छोड़िये, अपनाइए कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय!

Image
आज के समय में हर व्यक्ति लम्बा दिखना चाहता है। क्योंकि लम्बे लोग ही अच्छे लगते हैं, ऐसी धारणा लोगों के मन में बन गयी है। जबकि ऐसा नहीं है, कम लम्बाई वाले लोग भी अच्छे लगते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि सही पोषण ना मिल पाने की वजह से बच्चों की लम्बाई उम्र से पहले ही बढ़नी बंद हो जाती है। ऐसे में बच्चे के घर वाले इसे लेकर चिंतित रहते हैं और बाजार में बिकने वाले लम्बाई बढ़ाने के उत्पादों का प्रयोग करने लगते हैं। इससे कोई फायदा तो होता नहीं है, हाँ उल्टा नुकसान जरुर हो जाता है और पैसे की बर्बादी अलग से होती है। बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी एचजीएच का हाथ होता है। इंसानों में यह हार्मोन पिट्यूटरी ग्लैंड से निकलता है। लम्बाई ना बढ़ने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है कई बार बच्चे की लम्बाई ना बढ़ने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है। अगर बच्चे के माता- पिता दोनों की लम्बाई कम होती है तो स्वाभाविक तौर पर बच्चे की लम्बाई कम ही होगी। शरीर में हार्मोन की गड़बड़ी से भी बच्चे की लंबाई बढ़ना कम उम्र में ही रुक जाती है। शरीर को सही न्यूट्रीशन और प्रोटीन ना मिलने की वजह से शरीर...

हर मां अपने बच्चे को जरूर खिलाये देशी घी, क्योंकि उसमें पाए जाते हैं ये गुण!

Image
पहले के जमाने के लोग लम्बी और सेहतमंद जिंदगी जीते थे। इसका कारण यह था कि उन्हें सभी चीजें शुद्ध मिला करती थीं। लेकिन आज बढ़ते प्रदूषण की वजह से कोई भी चीज शुद्ध नहीं बची है। यही वजह है कि आज के समय में व्यक्ति ज्यादा बीमार पड़ता है। उसकी उम्र भी पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गयी है। आज अगर कोई चीज थोड़ी शुद्ध बची है तो वह है जानवरों का दूध। जानवरों में सबसे ज्यादा फायदेमंद दूध गाय का होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध से भी ज्यादा फायदेमंद होता है गाय का घी: यह सेहत के साथ-साथ कई अन्य कामों में भी उपयोग किया जाता है। गाय का घी दूध से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बड़े लोगों के साथ ही बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह 4-6 महीने के बच्चे के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसे बच्चों को दाल में या सूप में मिलाकर देने से बच्चे का विकास तेजी से होता है। यह बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर उन्हें बिमारियों से दूर रखता है। आइये आज जानते हैं देशी घी बच्चों के लिए किस तरह से फायदेमंद है। बच्चों को देशी घी खिलाने से यह होते हैं ...

लहसुन कर सकता है आपकी सारी थकावट और परेशानियों को मिनटों में दूर, जानिये कैसे ?

Image
आज की बिजी लाइफ के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को अपना ध्यान रखने के लिए भी फुर्सत नहीं मिल पाती है। ऐसे में वह सही तरीके से अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते हैं, बाद में नतीजा यह होता है कि उन्हें कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग तनाव में होने की वजह से रात में सही तरह से सो भी नहीं पाते हैं। इसकी वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। लहसुन से हो सकती है आपकी समस्या दूर: इससे बचने के लिए कुछ लोग बहुत सारी दवाइयों का प्रयोग करने लगते हैं। दवाइयों के ज्यादा प्रयोग से शरीर को काफी हानि पहुंचती है। कई लोग दवाइयों के इतने आदी हो जाते हैं, कि उन्हें छोड़ ही नहीं पाते हैं, जबकि उससे उन्हें काफी नुकसान होता है। इसकी जगह आप अगर घरेलू उपाय अपनाते हैं तो आपको इसकी समस्या से निजात मिल सकती है। लहसुन से आपकी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। बस आपको करना यह है कि आप लहसुन की एक कली को अपनी तकिया के नीचे रखकर सोयें। लहसुन की खुशबू से पूरी होती है जिंक की कमी: जी हां! लहसुन से आपकी थकान और अनिद्रा की समस्या को पूरी तरह ठ...

अगर आप 40 की उम्र में भी 20 का दिखना चाहती हैं तो इन चीजों का सेवन करें!

Image
हर कोई आज के समय में खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है। सभी की इच्छा होती है कि वह ज्यादा उम्र हो जाने पर भी कम उम्र का दिखे। इसके लिए आजकल बाजार में बहुत से कृत्रिम उत्पाद भी मौजूद हैं जो फायदा देने की बजाय ज्यादा नुकसान देते हैं। शुरुआत में तो इन सबका असर सही होता है लेकिन बाद में इनका बुरा प्रभाव सामने आता है। आज हम आपको किसी क्रीम के बारे में नहीं बता रहें हैं बल्कि 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके आप 40 की उम्र में भी 20 का दिख सकती हैं। इनके लगातार सेवन से आपकी बढती उम्र मानो थम सि जाती है। आइये जानते हैं वो कौन सि 5 करामाती चीज है जिसके सेवन से आपकी उम्र कम दिखती है(Home remedies beauty tips)। जैतून का तेल: जैतून का तेल बहुत ही कमाल की चीज होती है। यह ना केवल बालों के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके सेवन से आपकी त्वचा भी जवाँ रहती है। जैतून के तेल को खाया और लगाया भी जा सकता है, इससे शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करने से बहुत लाभ होता है। किवी: यह एक प्रकार का फल होता है, हालांकि यह बहुत ही महँगा फल होता है। यह जितना ही महँगा है उतना ही लाभ...

अपने खान-पान में जरुर शामिल करें इस एक सब्जी को, स्किन सम्बन्धी कई समस्याएँ जल्द होंगी दूर!

Image
बढ़ते प्रदूषण और बिजी लाइफ की वजह से आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ का ठीक से ख़याल नहीं रख पा रहा है। आप तो जानते ही हैं कि हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से कितना ज्यादा जरुरी होता है। वैसे तो सभी हरी सब्जियाँ शरीर के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन इनमें से एक बहुत ज्यादा गुणों से भरी होती है। हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि ब्रोकली है। ब्रोकली सेहत के साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद: आपको बता दें ब्रोकली में कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली को अपनी डाईट में शामिल करके आप कुछ ही दिनों में अपना वजन भी कम कर सकते हैं। अगर आप भी बेदाग और खुबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो अपने खान-पान में ब्रोकली को जरुर शामिल करें। ब्रोकली खाने से होने वाले फायदे: *- बालों के विकास में सहायक: ब्रोकली में विटामिन ए, सी और कैल्सियम बहुत मात्रा में पाया जाता है। यह बालों के विकास के लिए बहुत जरुरी होती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल लम्बे, मजबूत और खुबसूरत हों तो अपने ...

जानिये, आखिर कैसे तलवे रगड़ने से चमकता है चेहरा, सुन्दर होती है त्वचा और स्वस्थ्य रहता है तन!

Image
जहां भाग-दौड़ की जिंदगी में थकना मना हो, वहां आराम फरमाने की फुरसत किसे है. हम इस भागम-भाग की जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि यहां खुद का ख्याल तक रखना मुश्किल हो जाता है. सब कुछ जानते हुए भी न तो हम अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो पाते हैं और न ही अपनी खूबसूरती को लेकर सजग. हालांकि, बहुत से लोगों की ये इच्छा होती है कि वो खूबसूरत दिखें, उनका चेहरा अंधेरे में भी चमके. मगर उनके पास जानकारी की कमी होने के कारण ऐसा वो चाहकर भी नहीं कर पाते. शोध से पता चला स्वस्थ्य और सुंदर रहने का राज: लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च से हमारे शरीर को फिट और सुंदर रखने का एक ऐसा नायाब तरीका पता चला है जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि हमारे शरीर की त्वचा की खूबसूरती के लिए भी काफी कारगर होगा. तो अब सवाल उठता है कि आखिर वो कौन सा सीक्रेट है जिसे शोध ने ढूंढ निकाला है. तो ये है वो सीक्रेट: अगर आप जीव विज्ञान की जानकारी रखते हैं, तो आपको यह पता होगा कि सभी अंगों की चाभी हमारे तलवों के पास होती है. ऐसा माना जाता है कि शरीर के सारे अंग पैर के तलवे से जुड़े रहते हैं, इसलिए सर्दि...

सावधान: अगर आपको भी ज्यादा चीनी खाने की आदत है तो छोड़ दें, हो सकती है याददाश्त कमजोर

Image
मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। हर किसी को मीठे से प्रेम होता है। हमारे समाज में मीठे को प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। जब कहीं से कोई आता है तो सबसे पहले मीठा ही लेकर आता है। आने के बाद भी उसका मुंह मीठा किया जाता है। अगर कोई खुशी का मौका होता है तो उस समय भी मीठे का ही उपयोग होता है। अब आप समझ गए होंगे कि मीठा, हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मीठे का सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ लोगों को मीठा होता है बहुत पसंद: कुछ लोग होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत होती है, ऐसे लोगों को समय रहते अपनी आदत बदल लेने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध से यह पता चला है कि ज्यादा चीनी के सेवन से आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है। आइये आज हम आपको बताते हैं, ज्यादा चीनी के सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकती हैं यह परेशानियां: *- कमजोर याददाश्त: ज्यादा चीनी खाने वालों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल ज्यादा च...