अगर आप भी लम्बे होना चाहते हैं तो चिंता छोड़िये, अपनाइए कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय!


आज के समय में हर व्यक्ति लम्बा दिखना चाहता है। क्योंकि लम्बे लोग ही अच्छे लगते हैं, ऐसी धारणा लोगों के मन में बन गयी है। जबकि ऐसा नहीं है, कम लम्बाई वाले लोग भी अच्छे लगते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि सही पोषण ना मिल पाने की वजह से बच्चों की लम्बाई उम्र से पहले ही बढ़नी बंद हो जाती है। ऐसे में बच्चे के घर वाले इसे लेकर चिंतित रहते हैं और बाजार में बिकने वाले लम्बाई बढ़ाने के उत्पादों का प्रयोग करने लगते हैं। इससे कोई फायदा तो होता नहीं है, हाँ उल्टा नुकसान जरुर हो जाता है और पैसे की बर्बादी अलग से होती है।
बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी एचजीएच का हाथ होता है। इंसानों में यह हार्मोन पिट्यूटरी ग्लैंड से निकलता है।
लम्बाई ना बढ़ने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है
कई बार बच्चे की लम्बाई ना बढ़ने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है। अगर बच्चे के माता- पिता दोनों की लम्बाई कम होती है तो स्वाभाविक तौर पर बच्चे की लम्बाई कम ही होगी। शरीर में हार्मोन की गड़बड़ी से भी बच्चे की लंबाई बढ़ना कम उम्र में ही रुक जाती है। शरीर को सही न्यूट्रीशन और प्रोटीन ना मिलने की वजह से शरीर का सही ढंग से विकास नहीं हो पाता है और लम्बाई बढ़ना रुक जाता है। ऐसे में बच्चे के माता- पिता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी लंबाई को बढ़ा सकते हैं।
लंबे होनेका आसान तरीका

बनाने के लिए सामग्री:
*- अश्वगंधा चूर्ण
*- काला तिल
*- खजूर
*- गाय का शुद्ध घी
बनाने की विधि:
सबसे पहले 2 ग्राम अश्वगंधा और 2 ग्राम काले तिल को पीसकर इसका चूर्ण बना लें। अब इस पिसे हुए चूर्ण में खजूर और 5- 20 ग्राम गाय का घी मिला दें। अब उपयोग के लिए आपका नुस्खा तैयार है। इसको आप लगातार एक महीने तक उपयोग करें। जल्दी ही आपको इसका असर दिखना शुरू हो जायेगा।
नोट- किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लें, क्योंकि हर किसी के शरीर की बनावट अलग होती है। हो सकता है किसी के शरीर पर इसका उल्टा असर हो जाये, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना कत्तई ना भूलें।

Comments

Popular posts from this blog

अगर आपको भी छिपकली काट ले तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय!

हाइड्रोसील से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी समस्या से राहत!

एक चम्मच एलोवेरा का सेवन कर सकता है आपकी कई परेशानियों का अंत, जानें कैसे?