बासी रोटी खाने से होते हैं इतने सारे फायदे, जानकार आज से ही शुरू कर देंगे बासी रोटी खाना!

बासी रोटी : आज भी कई सारे घरों में रात के समय ज्यादा रोटी बनाई जाती है ताकि सुबह जाने वाले लोग बची हुई बासी रोटी को खाकर जा सकें। जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो बासी रोटी को हानिकारक मानते हैं और बची हुई रोटी को फेंक देते हैं। जब भी कुछ घरों में बासी रोटी बच जाती थी तो सुबह उसे सेंक कर उसमें नमक तेल लगाकर खाते हैं।

शरीर के लिए फायदेमंद है बासी रोटी:

आज हम आपको बासी रोटी के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिससे आप अंजान होंगे। केवल यही नहीं, इसके बारे में जानकर आप हैरान भी हो जायेंगे। क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां बासी रोटी का सेवन करने से कई सारे फायदे होते हैं। हर रोज दिन में लोग कई बार रोटी का सेवन करते हैं।
आपको बता दें रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर खाना पचाने में मदद करता है। जब कभी भी घर में रात की रोटियां बच जाती हैं तो सुबह उसे गाय या कुत्ते को खाने के लिए दे दी जाती हैं। लेकिन अगर रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खायी जाए तो कई फायदे होते हैं। आइये आज आपको बताते हैं बासी रोटी खाना किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है।

इस तरह से फायदेमंद है बासी रोटी का सेवन:

*- जिस व्यक्ति का रक्तचाप ज्यादा होता है उसे हर दिन सुबह दो बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खाना चाहिए। इससे शरीर का रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
*- गर्मी के दिनों में बासी रोटी का सेवन करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
*- जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें हर दिन सुबह बासी रोटी फीके दूध के साथ खानी चाहिए। इससे शरीर का शुगर स्तर नियंत्रित रहता है।
*- बासी रोटी के सेवन से पेट से जुड़े रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है। हर सुबह दूध के साथ बासी रोटी दूध के साथ खाने से एसिडिटी ठीक हो जाती है और व्यक्ति की पाचनशक्ति भी काफी मजबूत हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

अगर आपको भी छिपकली काट ले तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय!

अगर आप भी हैं दांतों की बीमारी “पायरिया” से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!

एक चम्मच एलोवेरा का सेवन कर सकता है आपकी कई परेशानियों का अंत, जानें कैसे?