जानिये क्या करते थे हमारे पूर्वज अनचाहे गर्भ को रोकने के लिये
आज विज्ञान इतनी तरक्की कर गया है कि हमारे पास गर्भ रोकने के लिए कंडोम से लेकर नसबंदी तक न जाने कितने उपाय है पर क्या कभी आपने सोचा है कि हमरे पूर्वज गर्भ रोकने (Unwanted pregnancy) के लिए क्या करते थे. भले ही उनके पास हमारी जैसी उन्नत तकनीक न हो पर हमारे पूर्वज इस मामले में हमसे भी आगे थे.
प्राचीन चीन में लोग गर्भ धारण रोकने के लिए वहां की महिलाओ को खाली पेट मरक्युरी और तेल का घोल पिलाते थे. दरअसल मरक्युरी इंसान के शारीर के लिए जहर सामान है. इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से बाँझपन बढता है.
हनी कैप
ग्रीस में महिलाये सेक्स करने के बाद जैतून के तेल से नहाती थी. दरअसल जैतून का तेल स्पर्म को गर्भाशय तक पहुँचने से रोकता है जिसके कारण महिलाये गर्भवती नहीं होती थी. प्राचीन मिस्र के लोग शहद गर्भाशय पर लगा कर सेक्स करते थे. शहद स्पर्म के लिए एक अवरोधक का कार्य करता था जिससे गर्भ ठहरने का कोई खतरा नहीं होता था. ये तरीका आज भी कुछ जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है. इसे हनी कैप कहते है.
प्राचीन ग्रीक और रोमन लोग गर्भ रोकने के लिए विनेगर और स्पंज का प्रयोग करते थे. वे महिलाओ की योनी में विनेगर में डूबा हुआ स्पंज रखते थे. जिसके कारण शुक्राणु गर्भाशय तक नहीं पहुँच पाते थे और गर्भ नहीं ठहरता था.
अगर आपको लगता है कि कंडोम का इस्तेमाल सिर्फ़ आज ही किया जाता है तो आप गलत है. खुदाई में मिले कुछ पुराने अवशेषों से कुछ ऐसी चीजे मिली है जो कंडोम की तरह ही दिखती है, उस समय के ये कंडोम जानवरों की अंतड़ियों से बने होते थे. जैसे हम आज गर्भनिरोधक गोलियों की सहायता से गर्भधारण रोक सकते है. वैसे ही हमारे पूर्वज जंगली गाजर खाकर गर्भ को (Unwanted pregnancy) रोकते थे. दरअसल जंगली गाजर में कुछ ऐसे तत्त्व होते थे जो भ्रूण को नष्ट कर देते थे.

Comments
Post a Comment