ब्रेस्ट खराब होने के पीछे ब्रेस्ट फीडिंग नहीं है वजह!
महिलाओं की पर्सनैलिटी उनके शरीर में जुड़े हर अंग से उभर कर सामने आती है। उन्ही में से एक है ब्रेस्ट का परफेक्ट होना। जोकि बहुत जरूरी है। जिससे महिलाओं की पर्सनालिटी में निखार आता है। इसी तरह प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर के अंदर हमें काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। उनमें से एक हैे, स्तन में ढीलापन आ जाना। कुछ महिलाएं सोचती हैं कि ब्रेस्ट फीडिंग के कारण स्तन में ढीलापन आ जाता है। जिसके चलते वह अपने शिशु को स्तनपान नहीं करवातीं।
ब्रेस्ट फीडिंग बच्चों को जरूर करवाना चाहिए :

लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ब्रेस्ट फीडिंग बच्चों को जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि इससे शिशु सेहतमंद रहता है और साथ ही मां और बच्चे के बीच का रिश्ता और भी गहरा और मजबूत हो जाता है। अगर महिलाओं की ब्रेस्ट की शेप बदलती है तो उसके पीछे ब्रैस्ट फीडिंग ही अकेला कारण नहीं है बल्कि कुछ गलत आदत भी हो सकती है।

– जो महिलाएं ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं, उनको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। ब्रेस्ट का सही ना होने का कारण सही कपड़े ना पहनना भी है।

– खोजकर्ताओं के अनुसार स्तनपान करवाने से महिलाओं के स्तन का आकार कभी खराब नहीं होता है। बल्कि स्तनपान करवाने से महिलाओं के स्तन की त्वचा और भी सेहतमंद हो जाती हैं।

– हमने ज्यादातर देखा है जो महिलाएं मोटे आकार की होती हैं। उनके स्तन में बहुत ढीलापन होता है। इसीलिए ब्रेस्ट का शेप खराब होने के पीछे एक कारण वजन का बढ़ना भी है।

– कुछ अन्य कारणों की वजह से भी स्तन में ढीलापन आ जाता है। जैसे कि धूम्रपान करना, उम्र के हिसाब से और अलग से कुछ गतिविधियां जिसके कारण स्तन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

– अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्रेस्ट की शेप सही रहे तो हमेशा व्यायाम करें और गलत आदतों को अपने से दूर कर दें।
Comments
Post a Comment