प्याज के इन गुणों को जानकर हो जायेंगे हैरान, कभी नहीं छोड़ेंगे प्याज खाना!

प्याज एक ऐसी चीज है, जिसके बिना हर सब्जी अधूरी रहती है। बिना प्याज के सब्जी में टेस्ट ही नहीं आता है। प्याज दुनियाँ के हर कोने में इस्तेमाल की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग प्याज को माँस के बराबर मानते हैं। प्याज दिखने के कई तरह की होती है। हर जगह पर प्याज की अलग-अलग प्रजाति पायी जाती है। कुछ जगहों पर लाल प्याज पायी जाती है तथा कुछ जगहों पर सफ़ेद प्याज पायी जाती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर पिली प्याज भी पायी जाती है। प्याज के पत्ते भी सब्जी के रूप में इस्तेमाल किये जाते है।
प्याज में पाए जाते हैं कई खनिज:
आपको बता दें प्याज के अन्दर कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज में प्राकृतिक शक्कर, विटामिन ए, बी सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई खनिज भी पाए जाते हैं, जैसे सोडियम, पोटैशियम, आयरन और दीएट्री फाइबर होता है। प्याज में काफी मात्रा में फोलिक एसिड भी पाया जाता है, इसके सेवन से इंसान लम्बे समय तक बिमारियों से बचा रहता है। इसके अलावा प्याज के और कौन से फायदे हैं, आइये जानते हैं।

प्याज से होते हैं ये फायदे:

*- दूर रखे इन्फैक्शन:
प्याज के अन्दर एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को ख़त्म करके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
*- प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी:
प्याज के अन्दर फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो शरीर के विटामिन सी को बढ़ाता है और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

*- रक्त का सही प्रवाह:
प्याज में भरपूर मात्रा में क्रोमियम तत्व पाया जाता है जो शरीर के रक्त प्रवाह को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है और साथ ही साथ शरीर के शक्कर को नियंत्रित भी करता है। प्याज का नित्य सेवन करने से कॉलेस्ट्राल भी कम होता है और हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

*- कीड़े के काटने पर दर्द निवारक:
किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े के काटने पर प्याज का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। यह दर्द को कम करने का काम करता है और घाव को जल्द ही ठीक कर देता है।

*- नाक के रक्त से छुटकारा:
जब भी आपकी नाक से खून आये तो नाक में 2-4 बूँद प्याज के रस को दाल दें, इससे नाक का खून तुरंत बंद हो जाता है।

*- पथरी में फायदेमंद:
पथरी के इलाज के लिए प्याज का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज के रस को शक्कर के साथ लेने पर पथरी गल कर मूत्र के रास्ते बाहर आ जाती है।

*- अनिद्रा में राहत:
अगर आपको अनिद्रा की समस्या हो तो प्याज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी अनिद्रा जल्द ही ठीक हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अगर आपको भी छिपकली काट ले तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय!

अगर आप भी हैं दांतों की बीमारी “पायरिया” से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!

एक चम्मच एलोवेरा का सेवन कर सकता है आपकी कई परेशानियों का अंत, जानें कैसे?