गैस की समस्या से लेकर पेट की कई समस्याओं को ठीक करता है पिपरमेंट!


इंटेस्टाइन यानि आंतों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है क्योंकि ये ना सिर्फ पेट की समस्याओं को दूर करता है बल्कि इससे स्किन भी ग्लो करती है. आज डॉ. शिखा शर्मा बता रही हैं कैसे इंटेस्टाइन को नैचुरली हेल्दी रखा जा सकता है.
  • इंटेस्टाइन में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है. जैसे इन्डायजेशन, गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग या फिर कब्ज तक हो सकती है और इन सबसे बचने के लिए आपको अपनी डायट और हर्ब्स पर ध्यान देना चाहिए.
  • गैस और ब्लो‍टिंग कम करने के लिए अजवायन, इलायची, अदरक और पिपरमेंट ये चार हर्ब्स हैं जो फायदा करती हैं.
  • अगर आप अजवायन को थोड़े से पानी में मिलाकर उसका काढ़ा बनाकर सिप करते हुए पीएंगे तो आपकी गैस की समस्या दूर हो सकती है.
  • पिपरमेंट ऐसी हर्ब है जो गैस को कम करती है. आप चाहे तो पिपरमेंट कैप्सूल भी ले सकते है या पिपरमेंट टी भी ले सकते हैं. इससे भी पेट की समस्याएं कम हो जाती हैं.
  • प्रोबायोटिक्स एक ऐसी चीज है जो आंतों के लिए बहुत ही बेहतर है. हेल्दी इंटेस्टाइन के लिए प्रोबायोटिक्स प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए. छाछ एक प्रोबायोटिक्स ड्रिंक है जो आंतों में मौजूद बैड बैक्टीरिया को कम करता है. गर्मियों में छाछ पीने के और भी कई फायदे हैं. आज के समय में कई तरह के प्रोबायोटिक्स मिल्क भी मौजूद हैं. उनका सेवन करना भी फायदेमंद है.
  • त्रि‍फला भी इंटेस्टाइन के मूवमेंट को कंट्रोल करता है और उसे बैलेंस रखते हुए सही रखता है. त्रि‍फला शाम के समय एक चम्मच पानी के साथ खाने से इंटेस्टाइन का मूवमेंट हमेशा बैलेंस रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

अगर आपको भी छिपकली काट ले तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय!

अगर आप भी हैं दांतों की बीमारी “पायरिया” से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!

एक चम्मच एलोवेरा का सेवन कर सकता है आपकी कई परेशानियों का अंत, जानें कैसे?