Posts

Showing posts from May, 2017

मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानिए इस के कारण और निदान!

Image
आजकल इंसानों को बीमारी होना तो जैसे आम बात हो गई है। हर एक इंसान को कोई न कोई बीमारी जरूर होती है। लोग अपनी जिंदगी में बीमारियों को लेकर हमेशा तनाव ग्रस्त रहते हैं। बात करते हैं कैंसर की, तो क्या आपको मालूम है कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पुरुषों के पास तो बेस्ट ही नहीं होता तो उनको ब्रेस्ट कैंसर कैसे हो सकता है। पुरुषों के और ब्रेस्ट कैंसर: यह बात सच है कि पुरुषों के पास भी ब्रेस्ट होता है। क्योंकि महिला और पुरुष दोनों के पास ब्रेस्ट टिश्यू होते हैं। जिसमें से महिलाओं के हारमोंस की वजह से उनके ब्रेस्ट टिश्यू उभर कर बाहर आते हैं। जिसकी वजह से वह ब्रेस्ट का शेप ले लेते हैं, और पुरुषों के हार्मोन बढ़ते नहीं है इसलिए उनका सीना उभरकर बाहर नहीं दिखता है। मेल ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण: सब लोग इस बात को ज्यादातर जानते हैं कि महिलाओं को ही ब्रेस्ट कैंसर होता है। इसलिए पुरुष कभी यह सोच नहीं पाते की उन्हें ब्रैस्ट कैंसर हो सकता है। अगर पुरुषों के दोनों स्तनों का साइज एक जैसा नहीं है और उसमें सख्त गांठ जैसा महसूस हो रहा है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के ...

गौ रक्षा – मोदी सरकार के इस कदम से अब पूरे देश में नहीं हो सकेगी गाय और मवेशियों की हत्या

Image
नई दिल्ली  –  योगी सरकार के बाद अब मोदी सरकार ने गौ रक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत देश के किसी भी पशु बाजार में कत्लखानों के लिए मवेशियों की खरीद या बिक्री पर रोक लगा दी गई है। केन्द्र सरकार के इस फैसले का ऐलान पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को किया। द प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स नियम 2017 को पर्यावरण मंत्रालय ने नोटिफाई कर दिय़ा है। जिसका मक़सद देश के किसी भी बाजार में जानवरों की खरीद- बिक्री को बैन करने के साथ मवेशियों की हत्या को  रोकना है। इस नियम के मुताबिक, मवेशी को बाजार में खरीदने या बेचने लाने वाले को ये सुनिश्चित करना होगा कि मवेशी को बाजार में कत्ल के मकसद से खरीदने या बेचने के लिए नहीं लाया गया है। Modi government prohibits cattle sale. पशु बाज़ार में मवेशियों की बिक्री पर रोक – पर्यावरण मंत्रालय के इस नियम के मुताबिक अब मवेशियों को खरीदने वालों को एक घोषणा पत्र देना होगा। जानवर की खरीद करने वाले व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस जानवर को मारने के लिए नहीं बल्कि कृषि उद्देश्य के लिए खरीदा जा रहा है। यानि अब...

लापता हुई नाबालिग लडकियां मिली शाहरुख खान के बंगले के बाहर, जानें क्या है पूरा मामला!

Image
हर किसी का कोई ना कोई पसंदीदा अभिनेता होता है। जिससे मिलने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। किसी-किसी बॉलीवुड अभिनेता के इतने ज्यादा फैन हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। कई लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हुए रहते हैं। कई लोग तो सुबह से अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री के घर के सामने केवल इसलिए लाइन में लगे रहते हैं कि जैसे ही वह आयेंगे, हम उन्हें देख लेंगे। अभी कुछ दिनों पहले इसी पर शाहरुख खान की एक फिल्म भी आयी थी “फैन”। जिसमें उनका एक फैन, शाहरुख खान के लिए पागल रहता है। वह रात में सपने भी शाहरुख खान के ही देखता है। वह उससे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई जाता है और धक्के खाता है, लेकिन शाहरुख खान उससे नहीं मिलते हैं। शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर मिली लड़कियां: असल जीवन में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आयी हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले नासिक से एक ही परिवार की 6 नाबालिग लड़कियां गायब हो गयी थीं। जब मुंबई पुलिस ने पता लगाया तो वे लड़कियां शाहरुख खान के बंगले “मन्नत” के सामने मिलीं। ये सभी लड़कियां अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर पहुंच गय...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने साफ किया, कहा- नहीं हूं मैं अगले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल!

Image
राष्ट्रपति चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी तरफ से कमर कस चुकी हैं। इस लड़ाई में बीजेपी का पलड़ा भारी लग रहा है। अभी हर चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत मिल रही है, तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राष्ट्रपति चुनाव में भी बीजेपी को ही जीत मिलेगी। हालांकि बीजेपी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि राष्ट्रपति पद के लिए उसका उम्मीदवार कौन होगा। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। राष्ट्रपति मुखर्जी ने बताया कि अब मेरे कार्यकाल को ठीक दो महीने बचे हुए हैं। 25 जुलाई को देश का नया राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करेगा। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मैं उन सभी अधिकारियों को उनके मंत्रालय में वापस भेज रहा हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल के दौरान मेरा साथ दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे मीडिया कर्मी: एक अधिकारी को वाणिज्य मंत्रालय तो दूसरे को विदेश मंत्रालय भेजा गया है। प्रणब मुखर्जी ने यह बातें एक चाय पार्टी के दौरान सामने रखीं। यह पार्टी वेणुगोपाल को नीदरलैंड में राजदूत...

इस घरेलू उपाय को अपनाने से रात भर में ही मिलेगी मुहासे से निजात, जानिये कैसे?

Image
आज के समय में लड़का हो या लड़की हर कोई खूबसूरत और बेदाग दिखना चाहता है। इसके लिए दोनों अपने चेहरे का जितना हो सके ख्याल रखते हैं। ऐसे में कई लोग कुछ ज्यादा ही ख्याल रखने लगते हैं और तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने लगते हैं। शुरुआत में तो यह अच्छा लगता है, लेकिन समय के साथ-साथ इसके दुष्परिणाम सामने आने लगते हैं। तैलीय चीजों के खाने से होते हैं मुहासे: किसी भी व्यक्ति के खूबसूरत चेहरे को मुहासे पूरी तरह खराब कर देते हैं। जिस व्यक्ति के चेहरे पर मुहासे होते हैं, उसकी खूबसूरती, खत्म हो जाती है। वह अपने मुहासों को ठीक करने के लिए तरह-तरह के क्रीम लगाता है। इससे मुहासे खत्म होने की बजाय और बढ़ जाते हैं। कई लोग डॉक्टरों की सलाह भी लेते हैं, लेकिन उससे भी कुछ ज्यादा फायदा नहीं होता है। चेहरे पर मुहासे निकलने की सबसे बड़ी वजह है आजकल का खान-पान। आजकल लोग खान-पान में सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जो भी मिल गया बस खा लेते हैं, इसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्ही में से एक है, मुहासे। ज्यादा तैलीय चीज खाने से मुहासे की समस्या किसी को भी हो सकती है। पूर...

सेक्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए अपनाएं यह रामबाण उपाय!

Image
आज के समय में इंसान के पास खुद के लिए समय ही नहीं बचा है। जीवन की भागदौड़ में वह इतना व्यस्त हो गया है कि खुद के शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पाता है। व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। इस कमजोरी के पीछे सबसे बड़ी वजह तनाव और सही खान-पान का नहीं होना है। समय की कमी की वजह से व्यक्ति बाहर के खानों पर ज्यादा निर्भर रहने लगा है। फास्टफूड का सेहत पर पड़ता है बुरा असर: फास्टफूड हर रोज खाने वाले लोगों के ऊपर सबसे ज्यादा असर पड़ता है और उन्हें तरह-तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फास्टफूड के ज्यादा सेवन से इस समय पुरुषों में शीघ्रपतन, वीर्य का पतला होना, स्पर्म काउंट का कम होना जैसी सेक्स से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। पूरी दुनिया के लोग सेक्स सम्बन्धी समस्याओं से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। अगर हिसाब लगाया जाए तो बहुत ही कम व्यक्ति होंगे, जिन्हें कोई सेक्स से जुड़ी समस्या ना हो। इसके बारे में बताने से शर्माते हैं लोग: इन समस्याओं का समय पर इलाज इसलिए भी नहीं हो पाता है क्योंकि लोग इनके बारे में बात करने से शर्माते हैं। अपनी समस्य...

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली मेहंदी के हैं कई और भी फायदे, जानें!

Image
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से मेहंदी का प्रयोग किया जाता रहा है। किसी खास पर्व या शादी के दौरान लड़कियां अपने श्रृंगार के लिए मेहंदी जरूर इस्तेमाल करती हैं। आज के समय में लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए भी मेहंदी का प्रयोग करने लगे हैं। मेहंदी ठंढी होती है, इस वजह से इसे सिर पर लगाने से ठंढक मिलती है। मेहंदी कर सकती है कई शारीरिक समस्याओं का समाधान: इसके अलावा मेहंदी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आप मेहंदी के इन फायदों के बारे में जनकर मेहंदी का इस्तेमाल हमेशा करना शुरू कर देंगे। मेहंदी के इस्तेमाल से कई शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। आइये जानते हैं हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा और किस काम में आती है मेहंदी। इन कामों में भी प्रयोग होती है मेहंदी: *- अगर आपके नाखूनों की चमक फीकी पड़ गयी है तो नाखूनों पर मेहंदी लगाएं, नाखूनों की चमक बढ़ जाएगी। *- अगर आप बर्निंग फीट सिंड्रोम से परेशान हैं तो मेहंदी का लेप बनाकर अपने पैरों के तलवों में लगाएं, इससे कुछ ही दिनों में समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। ...

हाथ से खाना खाने के फायदों को जानकर आप कांटे- चम्मच को अलविदा कह देंगे!

Image
भारत में पक्षिमी सभ्यता बहुत तेजी से पाँव पसार रही है। इसी का नतीजा है कि पहले के भारत और अब के भारत में काफी अंतर हैं। यहाँ खाने- पीने, पहनावे, और रहन- सहन की संस्कृतियों में काफी बदलाव हुआ है। इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण है कि आजकल लोग चम्मच- कांटे से ही खाना खाते हैं। आज के समय में जो लोग हाथ से खाना खाते हैं उन्हें असभ्य माना जाता है। जबकि आपको पता होगा कि हमारे पूर्वज लोग हाथ से ही खाना खाते थे, और बिमारियों से दूर रहकर बहुत स्वस्थ हुआ करते थे। आज के समय में उल्टा हो गया है। जो लोग चम्मच से खाना खाते हैं, वही सभ्य कहलाते है और हाथ से खाने वाला असभ्य। आज के समय में गाँव में भी लोग हाथ से खाने को भूलते जा रहे हैं, वहाँ पर भी पक्षिमी सभ्यता ने अपनी जड़ मजबूती से जमा ली है। आज भी दक्षिण भारत में लोग हाथ से खाना खाते हैं। आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के बारे में बताया गया है और इससे क्या- क्या फायदे होते हैं उनका भी जिक्र किया गया है। आइये आज जानते हैं हाथ से खाने के क्या फायदे हैं? शरीर में पंच तत्वों का संतुलन बना रहता है: हर मनुष्य का शरीर पाँच तत्वों से मिलकर बना होता है,...

झील सी आंखों की खूबसूरती के लिए अपनाएं ये टिप्स!

Image
महिलाओं के हर अंग बहुत ही खूबसूरत और नाजुक होते हैं। वो उनको स्वस्थ रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। हर महिला चाहती है कि उसके शरीर के सभी अंग सुंदर और स्वस्थ दिखाई दें। इसीलिए महिलाओं को खूबसूरती का खजाना भी कहा जाता है। इस खूबसूरती के खजाने में सबसे ज्यादा खूबसूरत उनकी आंखे होती हैं। अगर उनकी आंखें बहुत सुंदर हैं तो वह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कमी नहीं रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि एक आंख ही होती हैं जो आपके पूरे चेहरे को निखार देती है। इन आंखों को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जैसे आई प्राइमरी, हाइलाइटर, मस्कारा इन सबको जब वो आंखों पर इस्तेमाल करती हैं तो उनका लुक बड़ा ही आकर्षक नजर आता है। आंखों की वजह से उनकी पर्सनालिटी उभरकर बाहर आती है जिसकी वजह से वह खूबसूरत दिखने लगती हैं। आंखों को बना सकते हैं खूबसूरत: # अगर आप आंखों को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं और साथ में यह भी चाहती हैं कि आपका मेकअप आंखों पर काफी देर तक टिका रहे। तो उसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों पर आई प्राइमर लगाएं। उसके बाद ही आईशैडो का इस्तेमाल करें।...

नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें ?

Image
नवजात शिशु की देखभाल शिशु के जन्म के साथ ही शुरू हो जाती है। नए जन्मे बच्चे को बड़ी नाजुकता के साथ संभालना पड़ता है। बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को माँ का दूध सही तरीके से और पर्याप्त मात्रा में कैसे मिले , उसके पहनने के कपडे कैसे हो , उसका बार बार रोना , बार बार नेपी गन्दा करना आदि बातों ध्यान रखना जरुरी होता है। इन बातों का अनुभव नहीं होने पर बहुत परेशानी हो सकती है। आइये देखें नवजात शिशु की देखभाल कैसे करनी चाहिए। नवजात शिशु  के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जाता है। परिवार में नए सदस्य का हर्षोल्लास से स्वागत होता है। बच्चे के जन्म के साथ ही माता पिता का भी एक नया जन्म होता है। शिशु की देखभाल करके उसे स्वस्थ रखने की नई जिम्मेदारी माता पिता पर आ जाती है। संयुक्त परिवार में दादी , नानी के अनुभव से शिशु की देखभाल बड़ी आसानी के साथ हो जाती है। उन्हें बच्चों के लिए घरेलु नुस्खों की अच्छी जानकारी होती है । परिवार के सभी सदस्य मिल जुलकर बच्चे की देखभाल कर लेते ह...

How can one lose weight without exercising

Image
Although weight loss without exercise is possible, it is not usually considered as an efficient way to lose weight. Ideal weight loss is a combination of 75% diet and 25% exercise, and in most cases, weight loss without exercise largely consists of a loss of protein and water, and hardly any stored body fat. However, for certain people who are not able to exercise at all, some dietary modifications can significantly contribute to weight loss, though it may be short-term. Eat protein-rich breakfast Kick-start your day with a protein-rich breakfast as high-protein foods like eggs, beans, nuts, lean meats augment metabolism, which in turn will help in burning fat. Eat lot of fruits Fruits are a rich source of fibre. Fibre makes you feel fuller for longer and helps your digestive system. It simply reduces your cravings for processed sweet foods. Also read : weight loss motivation tips Drink water Drink a glass of water before every meal. This will reduce your ...